श्री केदारनाथ इंटरमीडिएट कालेज में स्व. कल्पनाथ सिंह व स्व. राम मूर्ति सिंह के प्रतिमा का अनावरण

अमिला/ मऊ। श्री केदारनाथ इंटरमीडिएट कालेज टेघना प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक स्व. कल्पनाथ सिंह व संस्थापक प्रधानाचार्य राम मूर्ति सिंह के प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि योगेन्द्र कुमार सिंह-संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ व सतीश कुमार सिंह-अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि योगेन्द्र कुमार सिंह ने इन दोनों विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि अच्छे कार्यों को करने वाले का सम्मान समाज अवश्य करता है। हमें अपने शिक्षकों,विद्यालयों,व अपनी इस मिट्टी पर गर्व है,शिक्षा के साथ- साथ नैतिक शिक्षा पर बल दिया।
दूसरे मुख्य अतिथि अपर सचिव वाराणसी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी की प्रतिमा कहीं लगायी जाती है, तो वह अवश्य महान विभूति होगी। उस व्यक्ति के व्यक्तित्व का स्वयं बखान करती है।
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने कहा है कि इस क्षेत्र में संविधान सभा के सदस्य पंडित अलगू राय शास्त्री,झारखंडे राय,श्याम नारायन पांडेय के साथ ही स्व कल्पनाथ सिंह,राम मूर्ति सिंह आदि विभूतियों ने जन्म लिया। शिक्षकों, प्रधानाचार्यो को आह्वान किया कि बहुत देश व राष्ट्र के निर्माण का दायित्व आप पर है।योग्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें, जिससे व आगे बढ़ कर नाम रोशन करें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशिपाल राव ने सभी आगंतुकों का आभार जताया व स्वागत किया।
शिवचंद राम-जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया, कमलेश देवी, सदाशिव सिंह, विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र सिंह,प्रधानाचार्य डॉ शशिपाल राव, विपिन राय, अमरनाथ शुक्ल,प्रवीण सिंह, कमलेश सिंह, सदाशिव सिंह,हरिबल्लभ सिंह,बसंत मिश्र,गिरिश सिंह, बृजेश कुमार राय शिक्षक संघ अध्यक्ष आजमगढ़,अमित कुमार राहुल, संतोष राय,डॉ हरितिमा आदि उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता स्व कल्पनाथ सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने किया।संचालन-प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

