CPS की अंजना के. पीटर ने 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक पाकर किया नाम रोशन

मऊ। सी0बी0एस0ई0 ने बारहवीं परीक्षा 2021
का परिणाम दिन शनिवार दोपहर 2.00 बजे घोषित किया। नगर के चन्द्रा पब्लिक स्कूल के बच्चे परिणाम की जानकारी प्राप्त करके बहुत प्रसन्न हुए। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय के साइंस की छात्रा अंजना के0 पीटर 97.8 प्रतिशत अंक पाकर टाप पर रही। इसी क्रम में बायोलॉजी विषय की गरिमा सिंह 96.8 प्रतिशत, बायोलॉजी विषय की रिया
सिंह 96.8 प्रतिशत मैथ विषय के अनंत चर्तुवेदी 96.6 प्रतिशत, वाणिज्य विषय की सृष्टि अग्रवाल 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार तथा विद्यालय
का नाम रोशन किया। विद्यालय के 39 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया।
विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने बेहतर नम्बर लाने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को बधाई दी।
उन्होने कहा कि परीक्षा जीवन यात्रा के लिए पथ पर रखा एक नवीन कदम है। जीवन चलने का नाम है और पथ पर हमें चलते जाना है इसलिए परीक्षा के
कदम को सहजता से परन्तु सर्तकता से रखें, जो हमें मंजिल की ओर अग्रसर कर सकें। सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य होता है। और जीवन चुनौतियों
से भरा होता है लेकिन सफलता उन्ही लोगों को मिलती है जो वास्तव में अवसरों को प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के.सी.पीटर ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए शिक्षकों को बधाई दी और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। स्कूली शिक्षा के माध्यम से ही, हम व्यक्तित्व, मानसिक कुशलता, नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना
सीखते है। बिना उचित शिक्षा के व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है। शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। घ्यान रहे कि सफलता तक पहुँचने के लिए लगातार चलते रहना इसकी पहली शर्त है।
इस अवसर पर विद्यालय की उप्रधानाचार्या श्रीमती सविजा पीटर, विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती कंचन सिंह तथा विद्यालय के समस्त अध्यापकगण ने
सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं दी।







