सेण्ट जेवियर्स हाईस्कूल घोसी की गरिमा यादव व ईशा यादव ने 93.4% अंक लाकर स्कूल किया टाप

घोसी। सेण्ट जेवियर्स हाईस्कूल घोसी, मऊ के कक्षा बारहवीं का सीबीएससी के बारहवीं का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। स्कूल की गरिमा यादव व ईशा यादव ने 93.4% अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 92.4 प्रतिशत अंक लाकर शिवम शर्मा ने दूसरा स्थान तथा 91.2% अंक लाकर अतुजारा तीसरे स्थान पर तथा 90.8% अंक लाकर अमन चौथे स्थान पर रहे। विद्यालय में 5 छात्र छात्राओं ने 90% अंक पाया तथा 6 छात्रों ने अस्सी परसेंट से 90 परसेंट के बीच में तथा अन्य छात्र 65% अंक लाकर बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण किए। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक आदित्य ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
छात्रों के बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दिया है। कहा है कि वह अगली कक्षा में और मेहनत से पढ़ाई करें ताकि वह इससे बेहतर रिजल्ट दे सकें।



