चर्चा में

चिलकहर और रतनपुरा रेलवे स्टेशनों पर चार गर्डरों की सफल लॉन्चिंग

पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं के उन्नयन, नई तकनीक का उपयोग, विकास कार्यों, नई लाइनों का निर्माण, विद्युतीकरण, गाड़ियों के संचलन में सुगमता आदि कार्यों में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है ।

Successful launch of four girders at Chilkahar and Ratanpura railway stations

इसी क्रम में विगत वर्षों में वाराणसी मंडल में तेजी से हो रहे दोहरीकरण सह विद्युतीकरण के कारण छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों के सुरक्षित प्लेटफार्म बदलने हेतु पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण  करके रेल संचलन को तीव्र एवं दुर्घटना रहित बनाने की योजना को तेजी से कार्यान्वित किया जा रहा  है।

Successful launch of four girders at Chilkahar and Ratanpura railway stations

          पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण  के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के फेफना- इन्दारा  रेल खण्ड पर चिलकहर एवं रतनपुरा रेलवे स्टेशनों पर दूसरे प्लेटफार्म के निर्माण के उपरांत प्लेटफार्म संख्या 01 से जोड़ने वाले निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज  पर रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा  35×0.275×0.640 मीटर के चार गर्डरों की सफल लांचिंग का कार्य31,अगस्त 2022 को सम्पन्न हुआ । 

Successful launch of four girders at Chilkahar and Ratanpura railway stations

गर्डरों की लांचिंग यह चुनौतीपूर्ण कार्य चिलकहर में पहली शिफ्ट में मात्र 02:00 घंटे एवं रतनपुरा में दूसरी शिफ्ट में 01 घंटे  का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सुरक्षा मानकों  के साथ सफलतापूर्वक किया गया । गर्डर लांचिंग में 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले रोड क्रेन का उपयोग किया गया ।

Successful launch of four girders at Chilkahar and Ratanpura railway stations

चिलकहर स्टेशन पर लाँच किये गये 02 गर्डरों की लम्बाई 34.4 मीटर तथा वजन 36 टन है ।रतनपुरा स्टेशन पर लाँच किये गये गर्डरों की लम्बाई 35 मीटर तथा वजन 36 टन है । उक्त दोनों स्टेशनों पर  गर्डर लांचिंग का कार्य  रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री विकास चंद्रा, अपर महाप्रबंधक/(सिविल विशेषज्ञ)संरक्षा एवं नियोजन श्री एस. एन. साहू की देख-रेख में  31 अगस्त, 2022 को चिलकहर में प्रातः 07:25 बजे से 09:25 बजे एवं रतनपुरा में अपराह्न 16:25 से 17:25 बजे विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर सिमित अवधि में सम्पन्न किया गया। अब चिलकहर एवं रतनपुरा स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित ढंग से प्लेटफार्म बदलने में पैदल ऊपरी गामी पुल की सुविधा मिलेगी और परिचालन में भी सुविधा होगी ।

इस कार्य हेतु प्री एफओबी लॉन्चिंग की तैयारी पहले से शुरू कर ली गई थी जिसमें क्रेन प्लेसमेंट, मटेरियल शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के लिए लाइन संख्या -2 का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था ।  इस अवधि के दौरान गर्डर लॉन्चिंग (4 नग), सुरक्षा संबंधी वेल्डिंग कार्य, टीआरडी कार्य और अन्य संबद्ध नियोजित गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *