अपना जिला

मऊ में सर्वाईकल कैंसर के प्रति जागरुकता शिविर

माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, मऊ रामेश्वर महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक  31.08.2022 को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन जागरुकता कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परदहा में तथा स्वास्थ्य सम्बंधी समस्त कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन राजीव गांधी महिला पी0जी0 कालेज, परदहा, मऊ में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी0पी0 पाठक के साथ किया गया।


विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा तम्बाकू निषेध एवं तम्बाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि तंबाकू एक धीमा जहर है, जो कि व्यक्ति के शरीर को अंदर से कमजोर एवं खोखला बना देता है, जिससे व्यक्ति तमाम तरह की घातक बीमारियों का शिकार हो जाता है और तो और कई बार व्यक्ति को इसकी वजह से मृत्यु तक का सामना करना पड़ता है। इसलिए तंबाकू से दुष्प्रभावों के बारे में लोगो को सचिव द्वारा जागरुक किया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, पालिथीन का बहिष्कार करने के सम्बंध में शपथ दिलाते हुए संकल्प लिया गया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परदहा में वृक्षारोपण भी किया गया।
सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि जो लोग तंबाकू के सेवन करने के आदि है, या फिर जो लोग बीड़ी, सिगरेट आदि पीना अपनी शान समझते हैं, ऐसे लोगों का शरीर धीरे धीरे कमजोर होता चला जाता है और वे कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों से घिर जाते है। उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां लोग, तरक्की और विकास के नए आयामों को छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में है, जो कि एक बेहद गंभीर मुद्दा है, क्योकि तंबाकू के सेवन से न सिर्फ उनका शरीर खराब हो रहा है, बल्कि देश का भविष्य भी चौपट हो रहा है।
साथ ही राजीव गांधी पी0जी0 कालेज मऊ में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) के बारे में टीकाकरण तथा जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी0पी0 पाठक द्वारा बताया गया कि (सर्वाइकल कैंसर) तब होता है जब कोशिकाएं गर्भाशय ग्रीवा (प्रवेश द्वार) के अस्तर में असामान्य रुप से विकसित होती है जो निचले गर्भाशय की गर्दन या संकीर्ण हिस्सा होता है कम उम्र मंे कई यौन संबंध होने या यौन सक्रिय होने से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के विकास की सभावना बढ़ जाती है। कैंसर के लक्षण जल्दी सामने आने पर जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर यानी सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले ह्यूमन पैपीलोमावायरस ;भ्च्टद्ध की वजह से होते हैं ये एक आम वायरस है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संभोग के दौरान जा सकता है। इसके लक्षण की जानकारी होने पर नियमित तौर पर जांच कराते रहना चाहिए, जिससे शुरुआती स्टेज पर ही बीमारी की पहचान हो सके। सचिव द्वारा बताया गया कि यदि कोई सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डाक्टर से सलाह लें।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर काफी संतोष व्यक्त किया गया तथा आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी सामंजस्य से आयोजित किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया गया। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि सर्वाईकल कैंसर से निजात पाने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम को कराने तथा जागरुक करने हेतु माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देश दिया गया था, जो काफी सफल रहा। समस्त छात्राओं को सचिव द्वारा यह निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द इस टीके को लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में कैंसर जैसी समस्या का सामना न करना पड़े साथ ही साथ विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर समस्त छात्राओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी0पी0 पाठक द्वारा तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन के सम्बंध में विशेष जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी0पी0 पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक/कर्मचारी,मीडिया कर्मी तथा आम जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *