खास-मेहमान

ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्रों ने हर्षोउल्लास से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्रों ने हर्षोउल्लास से जश्न मनाया. मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे आजतक चैनल के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार अनुराग शर्मा ने बताया कि मैनचेस्टर में भारत के लगभग सभी हिस्सों से आए छात्र मौजूद हैं।

और सभी देश से दूर एक परिवार की तरह रह कर एक-दूसरे के हर पर्व-त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. अनुराग ने बताया कि आजादी के जश्न में पाकिस्तान और इटली के भी कुछ साथी छात्र मौजूद थे और उससे पहले पाकिस्तान का भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था. शर्मा मानते हैं कि घर से दूर चाहे कोई भारत से हो या पाकिस्तान से, तमाम राजनैतिक मतभेदों से दूर, सभी एक साथ रहते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख का भी हिस्सा रहते हैं. जानकारी के मुताबिक इस मौके पर भोज का आयोजन किया गया था

और साथ ही भारत, पाकिस्तान और इटली के राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी. इस दौरान जश्न-ए-आजादी में पार्थ शर्मा, वासु, वंशिका, कियारा, मायरा, पूर्वा, अक्षेय, शिंजनी, वेंलेंटिना, दिप्ती, अर्णव, अनुराग सौलंकी, दिपांशु, मोयुख, अयाश, देवराज, मानस्था, अनमोल, गौरव आदि छात्र मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *