अपना जिला

ब्लाक स्तरीय मेले की सफलता के लिए बनाई रणनीति

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन। फतहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव के परिसर में मंगलवार को अधीक्षक डा. राजीव पाण्डेय की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना ब्लाँक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करतें हुए मेले के सफलता के लिए रणनीति तैयार किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने उपस्थित विभाग के सभी कर्मचारियों को बताए कि सरकार की मंशा के अनुसार सभी घरों तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध सभी को कराना है। इसके लिए जिन स्थानों पर कैंप लगाना है, उसे चिंहित कर स्वास्थ्य सुविधा लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाना है। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शाहनवाज अहमद, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, बीएमसी मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *