अपना जिलाखेल-खिलाड़ी

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में खेल कूद पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

मऊ। सेंट जेवियसस हाई स्कूल मऊ में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन खेल कूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी में सीनियर वर्ग बालकों में येलो हाउस विजेता रहा और ब्लू हाउस उपविजेता रहा।
वहीं बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिताें में येलो हाउस विजेता तथा ब्लू हाउस उपविजेता रहा। सभी विजयी व उप विजेता प्रतिभागियों को स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. कमलापति ठाकुर और सीनियर को.ऑर्डिनेटर अंजलि ठाकुर द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को अधिक से अधिक खेल कूद में हिस्सा लेकर अपने शारीरिक और मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखने का सन्देश दिया। इस अवसर पर व प्रिंसिपल डॉ कमला पति ठाकुर और सीनियर को ऑर्डिनेटर ने खेल शिक्षक प्रेमचंद पाल और राकेश भारद्वाज को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *