स्वर्ण आभूषण व्यवसायी दीनानाथ वर्मा का निधन
मऊ। वरिष्ठ स्वर्ण आभूषण व्यवसायी व डा. अशोक कुमार वर्मा के पिता दीनानाथ वर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोगों में शोक का लहर छा गया। शोक समाचार सुनते ही लोग मृतात्मा को जाकर श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों से अपनी शोक संवेदना व्यक्त किये।
उनका अंतिम शव यात्रा शनिवार को उनके निज आवास से वारााणसी के लिए रवाना हुआ। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, प्रह्लाद वर्मा, वीरेन्द्र इंजीनियर, अपर डीजीसी अजय कुमार सिंह, राजीव जौहरी, नन्द लाल वर्मा, सतीश वर्मा, रवि खण्डेलवाल, जय किशन उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, विक्की वर्मा, आदि मौजूद रहे। उनका अंतिम शवयात्रा वाराणसी स्थित गंगा तट के किनारे मर्णिकर्णिका घाट पर किया जायेगा। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र एडवोकेट अनिल कुमार वर्मा देगें।

