अपना जिला

आमजन के हित में एवं संगठन में युवाओं को साथ लेकर कार्य किया जायेगा : प्रवीण गुप्ता

घोसी। तहसील के अन्तर्गत बडरॉव ब्लॉक के अंतर्गत पाराडीह ग्रामसभा में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का स्वागत हुआ। इस दौरान प्रवीण गुप्ता ने कहा की आमजन के हित मे कार्य किया जायेगा एवं संगठन में युवाओं को साथ लेकर कार्य किया जायेगा एवं 2022 में पुनः विजय के लिये अभी से लग जाना है एवं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहा जायेगा। स्वागत कार्यक्रम के आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के नेता आकाश राय ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आमजन के हित मे कार्य करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे यह उम्मीद है साथ ही स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर दिव्येन्दु राय ने कहा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता मधुबन विधानसभा की इस बलिदानी धरती पर स्वागत है, आप कार्यकर्ताओं को लेकर चलेंगे इसकी पूरी उम्मीद है। ई० श्री राय ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने की जरूरत है जिससे की आवाम को लाभ मिल सके, आकाश राय जी ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया इसके लिये उनका आभार, मऊ जनपद के अधिकारी अब जनहित मे कार्य करने को तैयार रहे एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान दें नहीं तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे। कार्यक्रम का संचालन शिशिचन्द्र विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान प्रमुख रुप से ग्राम प्रधान सन्तोष राय,अभय राय,आनन्द जायसवाल, आशुतोष राय, अनुराग राय, बृजेश सैनी, अतुल शर्मा, उद्देश्य पाण्डेय,राघवेन्द्र राय, अजितेश श्रीवास्तव, प्रिन्स राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *