खेल-खिलाड़ी

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मऊ। शहर में स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूम धाम के साथ किया गया । इस आयोजन का शुभारम्भ विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ कमलापति ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होनें बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल हमारे जीवन का एक आधार है । जिसके द्वारा हम अच्छे स्वस्थ की कल्पना करते हैं । खेल को खेल भावना की दृष्टि से खेलना चाहिए । खेल से मानसिक व शारीरिक विकास के साथ साथ एकता व भाईचारे का विकास होता है ।
विद्यालय द्वारा विभिन खेलों का आयोजन किया गया । जिसमे मिनी रेस, थ्रो द बॉल, फ्रॉग जम्प, लोमों, स्पून रेस, सैक रेस, वॉलीबाल, खो-खो कबड्डी तथा दौड़ आदि रहा ।
जिसका परिणाम मिनी रेस, खोखो बालिका वर्ग एवं १०० मीटर रेस बालिका वर्ग सीनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
कबड्डी व वॉलीबाल बालक वर्ग जूनियर में रेड हाउस प्रथम स्थान तथा ब्लू हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। १०० मीटर रेस बालिका वर्ग में रेड हाउस विजेता तथा ग्रीन हाउस उपविजेता रहा ।
खेल के समस्त विजेताओं को सोमवार को मैडल व प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया जायेगा ।
प्रिंसिपल डॉ कमलापति ठाकुर और सीनियर को.ऑर्डिनेटर श्रीमती अंजलि ठाकुर ने खेल शिक्षक प्रेमचंद पाल और राकेश भरद्वाज को धन्यवाद् दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *