सुंदरकांड की नियमित पाठ से मनुष्य का जीवन सहज सरल तथा सुंदर बन जाता : कमलेश महाराज
मऊ । सुंदरकांड की नियमित पाठ से मनुष्य का जीवन सहज सरल तथा सुंदर बन जाता है। श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का पाठ करने मात्र से मनुष्य में अपार ऊर्जा बल तथा बुद्धि आती हैं उक्त विचार कमलेश जी महाराज जी के थे आज मुंशीपुरा स्थित मऊ रोटी बैंक के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ में कही उन्होंने सभी रोटी बैंक के सदस्यों को धन्यवाद और बधाई दी रोटी बैंक के वरिष्ठ संरक्षक डॉ रामगोपाल व हबीबुल्लाह टांडवी ने सभी समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल के माध्यम से समिति के सभी सदस्यों को रोटी बैंक के 19दिसम्बर को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र दिया इसमे मुख्य रूप से कमलेश महाराज, डॉ एस लाल गुप्ता, रवि बरनवाल, आंनद गुप्ता, अभिषेक मद्धेशिया, गामा यादव, अमरनाथ मद्धेशिया, संदीप बरनवाल, अनिल शर्मा, मनीष गुप्ता, धनेश, दीपक, प्रवीण पांडेय आदी सैकड़ो भक्त मौजूद थे।

