अपना जिला

SRD सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत

मऊ। एस.आर.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मऊ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें कुल 180 छात्रों ने प्रतिभाग किया था और सभी छात्र उत्तीर्ण हुए इसमें विद्यालय की श्रुति सिंह, आयुषी सिंह, अभिजीत पांडे (गणित वर्ग), रानी सिंह (वाणिज्य वर्ग), नेहा रमन (जीव विज्ञान वर्ग) ने उच्च स्थान प्राप्त किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वाई.एन. ओझा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी और अंत में सभी की सराहना करते हुए कहा इसी तरह भविष्य में भी हमें कठिन परिश्रम से लगे रहने की आवश्यकता है ताकि सफलता के मार्ग पर अग्रसर होते रहें ।

   
94% टापर S Rai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *