बेलौली भोजीपुर गांव के लोग, एक सप्ताह से अंधेरे में कर रहे जीवन यापन
मधुबन। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौली भोजीपुर गांव के लोग कई दिनों से अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बेलौली विद्युत की व्यवस्था पूरी तरह से जीर्ण शीर्ण हो गयी है। 250 केवी ट्रांसफार्मर से हजार घरों समेत पूरी बेलौली चट्टी अंधकार में हो चुका है। बताते चले कि बेलौली भोजीपुर गांव का ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह से जला हुआ है जिसमें आनलाइन कम्पलेन और लिखित शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर में कोई भी ट्रांसफार्मर लग जाना चाहिए जिसका सीधे तौर पर अनुपालन होता नहीं दिख रहा है और इस बरसात के समय में भी यहां की जनता अंधेरे और उमस भरी भीषण गर्मी मैं अपना जीवन यापन कर रहे हैं।


