अपना जिला

LFCS के शुभम सहाय को विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक मिला

CBSE की 12वीं किड़िहरापुर, बलिया का परीक्षा परिणाम

बलिया। जनपद के किड़िहरापुर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल 2019-20 में CBSE बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में विद्यालय का छात्र शुभम सहाय (विज्ञान वर्ग) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर न केवल स्वयं का अपितु विद्यालय का नाम भी जिले में रोशन किया। शुभम के शब्दों में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल केवल अपने जिले में ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में विद्या और ज्ञान के अधुनातन केन्द्र के रूप में दिन प्रतिदिन शिखारोन्मुरत है। यहाँ हर प्रकार की उत्कृष्ट आधारभूत आधुनिकता से परिवेशित सुविधाएँ समुन्नत उपकरण और कल्पना के संबल प्रखर उर्जावान शिक्षकों की उपलब्धता देश के कोने – कोने से है। विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा पाल ने इन प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए इनके उत्तरोतर प्रगति की कामना की। विद्यालय का परिणाम 99.23 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में 98.90 प्रतिशत तथा वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में शत प्रतिशत छात्र सफल रहें।
विद्यालय के प्रबन्धक गिरधर यादव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के संस्थापक श्री विजय शंकर यादव ने विद्यालय के परिणाम को देखकर शिक्षको को धन्यवाद दिया। विद्यालय के निर्देशक श्री मुरलीधर यादव ने अध्यापकों, विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अखिलेश ठाकुर, अविनाश मिश्रा, अनूप सिंह, मंतोष सिंह, उमेश पाण्डेय, गणेश यादव, संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *