Uncategorizedअपना जिला

जोश के साथ दूसरे दिन भी चली जिले में सपा नेताओं की साइकिल

मऊ। समाजवादी पार्टी द्वार लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रान्ति सायकिल यात्रा सोमवार को जनपद मऊ में दूसरे दिन हकीकतपुर में अल फारूक पब्लिक स्कूल से सुबह 10 बजे दिन में सपा जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य राम हरि चौहन, शैलेन्द्र यादव साधू ने साइकिल सात्रा को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो खुरहट बाजार होकर मोहम्दाबाद गोहना छोटे बरामदपुर डिग्री कालेज पहुँची। जहाँ सायकिल यात्री के नवजवानों को सम्बोधित करते हुवे जिला अध्यक्ष श्री यादव ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान के साथ छेड़ छाड़ करना चाहती है तथा लोकतंत्र को खतरे में पड़ गया है। जिस देश के निर्माण के लिये हजारों नजवानो ने अपनी जान अपने हाथों से फांसी लगाकर कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया उनका सपना था कि देश आज़ाद होगा, सबको स्वतंत्रता मिलेगी सबको देश में रोजगार मिलेगा, नंगो को कपड़ा मिलेगा भूखों को भोजन मिलेगा और इस देश की जनका अपने मत से अपने राजा का चुनाव करेगी। लेकिन यह ज़लिम हुकूमत करने वालों  ने जनता का वोट झूट बोलकर, गुमराह कर ले लिया और उन्हीं के अधिकार को पैरों तले कुचलना चाहते हैं। आज भारत देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। हमें लोकतंत्र बचाने के लिये हमें  पुन: जालिमों से क्रान्ति लेनी होगी। तथा बाबा साहब के बनाये गये संविधान को बचाने के लिये आज इन नवजवानो सड़क पर साइकिल यात्रा के माध्ययम से जनता को बताने किये हम सड़पर चल रहे हैं। यात्रा भोजन उपरान्त जनपद आज़मगढ़ के लिये रवाना हो गयी। जिसको सीमा तक मऊ सपा की पूरी कार्यकारणी के पदाधिकारी के साथ छोड़ा गया। जिसमें मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंशा यादव, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, घोसी ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, नन्हकू प्रसाद राजभर, ज़हीर सेराज, रामधनी चौहान, योगेश तिवारी, रामायन यादव, रामप्रताप यादव, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, मुलायम यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष अमिरुल्लाह खाँ, रामशबद यादव,रामधनी यादव, योगेन्द्र यादव, कौशल यादव, दिलीप पाण्डेय, मास्टरअमान अहमद, मन्नान,आलोक राय,महेन्द्र चौहान, श्रीमती सुनिता यादव, बन्नैखाँ आदि नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *