अपना जिला

ससुराल जनों ने विधवा महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पहुंची एसपी दरबार, लगाई गुहार

मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चकमेंहदी निवासी एक विधवा महिला ने अपने ससुराल वालों के ऊपर मारने, पीटने का आरोप लगाते हुए, घर से बाहर निकाले जाने की बात कही। जिसके बाद हाथ से बहते हुए खून के साथ वे वृहस्पतिवार को एसपी के दरबार पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला चिन्ता देवी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि हमारे की पति की 12 साल पहले मृत्यु हो चुकी है उसके बाद हम अपने ससुराल में ही रह रहे थे लेकिन हमारे ससुर और देवरो ने हमें हिस्सा नहीं दे रहे हैं और हमें घर से बाहर निकाल रहे थे। हमारे ससुर भुल्लन यादव और देवर रामकरन यादव व चंदन यादव ने मारपीट कर हमें घर से बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद आज हम पुलिस अधीक्षक के दरबार में न्याय की गुहार लगाने आये है। वहीं पीड़ित महिला ने कहा हमारे कोई बच्चे नही है, जिसके चलते ससुर और देवर के द्वारा कहा जाता है कि तुम्हारे पति नही है और बच्चे भी नही है इसलिए तुम्हे यहां रहने की ज़रूरत नही है। और हमे हमेशा मारते पीटते रहते है।  साथ ही महिला ने थाना सराय लखंसी के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की शिकायत कई बार हम थाने में भी किए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।  जिसके बाद आज हम पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *