चर्चा में

नपा चेयरमैन के शोरूम पर चला बुलडोजर

नजूल की भूमि पर था अवैध कब्जा, हाइकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

जौनपुर जनपद के नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रमोद बरनवाल के नगर स्थित जोगियापुर, कचहरी के ज्वेलरी के शोरूम पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हुई। चेयरमैन के शोरूम पर हुई इस प्रकार की कार्रवाई से शहर के लोग सकते में हैं कि जब स्वयं चेयरमैन को प्रशासन बख्श नहीं रही है तो फिर बाकी का क्या हाल होगा।
बताते चलें कि नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि शोरूम नजूल भूमि पर बना था इसे ध्वस्त करने के संदर्भ में नोटिस जारी कर ध्वस्त करने की जानकारी दी गई थी। जिसे गुरुवार को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराने की कार्यवाही की गई।
शहर के कचहरी मार्ग पर बरनवाल ज्वैलर्स की शॉप है। इस प्रतिष्ठान के मालिक चेयरमैन के परिवार के विजय बरनवाल हैं। दरअसल, ये दुकान नजूल की भूमि पर बनी हुई है। 39/1 गाटा संख्या से इसका उल्लेख खतौनी के कागजात में है। लगभग 45 वर्गमीटर में ये निर्माण हुआ है। 2016 में इस जमीन की रजिस्ट्री हुई थी और दिसंबर 2019 में ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन हो गया था। उसी समय से इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मामला चल रहा था।प्रतिष्ठान के मालिक का कहना है कि नजूल की भूमि के रजिस्टर में इसका उल्लेख नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *