कभी भेजी थी फोटो लेकिन नहीं छापी, आज कवर पेज पर फोटो लगाई है, थैंक्यू स्टारडस्ट : सोनू सूद
पर्दे की हीरो के साथ-साथ आदमी की जिंदगी और हकीकत में रियल हीरो बने सोनू सूद कोविड-19 से ही चर्चा में हैं। उनके सामाजिक कार्यों के योगदान को देश के कोने कोने में गांव से लेकर शहर में सड़क से लेकर चौराहे तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद एक ऐसे रियल हीरो बन के सामने आए हैं की बहु तेरे उनको भगवान भी मानने लगे हैं

। सोनू सूद की कहानी सोशल मीडिया पर अखबारों में टीवी में रोज चर्चा में रहती है और सोनू सूद अपने काम से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। स्टारडस्ट मैगजीन अपने अप्रैल के अंक में सोनू सूद की तस्वीर कवर पेज पर छापी है। जिसको अपने ट्विटर पर सोनू सूद लगाते हुए लिखते हैं कि ‘एक दिन ऐसा भी था जब मैंने पंजाब से स्टारडस्ट के ऑडिशन के लिए फोटोज भेजी थी, लेकिन रिजेक्ट हो गया था। आज स्टार डस्ट को इस प्यारे कवर के लिए थैंक्यू कह देता हूं। बहुत अच्छा लग रहा है.’ …There was a day when I had sent my pictures from Punjab for an audition of Stardust, but got rejected. Today want to thank Stardust for this lovely cover. Humbled.

सोनू सूद भारत में विदेशों में चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं उनके लिए लोग पूरे देश से दुआ करते हैं।

