सोनी पाण्डेय को मिला 2026 का सविता कथा सम्मान
मऊ की बेटी सोनी पाण्डेय (त्रिपाठी)को कथा क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान ‘सविता कथा सम्मान 2026’ देने की घोषणा हुई है।आप दंतचिकित्सक डॉक्टर निर्भय मणि त्रिपाठी की बड़ी बहन तथा पंडित शेषमणि त्रिपाठी की पुत्रि हैं।यह सम्मान 7 मार्च को इंदौर में उन्हें प्रदान किया जाएगा। सोनी के अब तक तीन कथा संग्रह और एक उपन्यास सहित आठ पुस्तकें प्रकाशित हैं। इस वर्ष आपको अमलतास सम्मान भी देने की घोषणा हुई है साथ ही वैली ऑफ बुक के कथा श्रेणी में आज़मगढ़ पर केंद्रित उपन्यास ‘सुनो कबीर’ सार्ट लिस्ट भी हुई है। सोनी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का प्रतिष्ठित ‘यशपाल कथा सम्मान’ भी प्राप्त है।
सोनी पाण्डेय की शिक्षा सोनी धापा बालिका इण्टर कालेज तथा डी.सी.एस.के.पी.जी.कालेज से पुरी हुई। हिंदी से एम.ए.करने के उपरांत आपने निराला के कथा साहित्य पर शोध कर डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की।वर्तमान में आप भारतीय शिक्षा बोर्ड में हिंदी की वरिष्ठ शिक्षाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा बोर्ड की हिंदी की पाठ्यपुस्तकें आपके समन्वयन में तैयार हो रही हैं।
सोनी गद्य एवं पद्य दोनों विधाओं में निरन्तर लेखन कर रही हैं।आपके तीन कविता संग्रह भी प्रकाशित हैं,साथ ही आप गाथांतर हिंदी त्रैमासिक पत्रिका का संपादन का कार्य कर रही हैं।आपकी रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ है ।

