IAS आंजनेय कुमार सिंह को मिला एक साल का सेवा विस्तार
मुरादाबाद के मंडलायुक्त IAS आंजनेय कुमार सिंह का सेवा विस्तार बढ़ाने का PMOIndia से आदेश आ चुका है ।सिक्किम कैडर के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे। वे वर्तमान में मुरादाबाद मंडलायुक्त का कार्यभार संभाल रहे हैं। वे मूलतः मऊ जनपद के रहने वाले हैं और बतौर ज़िलाधिकारी रामपुर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता का क़िला ढहाने के बाद चर्चा में आए थे।
आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और 2015 में अखिलेश यादव की सरकार के समय वह यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे. साल 2019 में रामपुर के जिला अधिकारी रहते हुए सपा नेता आजम खान पर कार्रवाई को लेकर वह सुर्खियों में आये और उसके बाद से लगातार उनका यूपी में कार्यकाल बढ़ता रहा है.
मार्च 2021 में प्रमोशन देकर उन्हें मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया। आंजनेय कुमार सिंह को 7वीं बार यूपी में प्रतिनियुक्ति का सेवा विस्तार यूपी सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार से एक बार फिर मिल गया है।
पहले चर्चा था की भारत सरकार सेवा विस्तार नहीं देगी लेकिन आज सेवा विस्तार की खबर मिली। इससे मऊ के लोगों में काफ़ी ख़ुशी होगी।


