पुण्य स्मरण

पूर्व विधायक, स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मनाथ सिंह की जयंती मनाई गई 

स्वाधीनता संग्राम सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. पद्मनाथ सिंह के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी- विनोद पांडेय

मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सौजन्य से तहसील सदर बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को पूर्व विधायक, स्वाधीनता संग्राम सेनानी, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मनाथ सिंह की 113 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्व. पद्मनाथ सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तथा वरिष्ठ 45 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की सदस्य विनोद पांडेय ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व विधायक, स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व. पद्मनाथ सिंह के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी तो वह देश की सीमा व भारत माता को आजादी दिलाई। लेकिन हमें न समाज की चिंता है न देश की चिंता है, आज हम लोग जाति पाति में बटे हुए हैं। अधिवक्ता संघ में भी राजनीतिक पार्टिया घुस गई हैं, हम सरकार का खाएंगे तो जिस तरह से अधिवक्ता हितों की बात को रखनी चाहिए नहीं रख पाएंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वह अपना नेतृत्व चुनते समय यह देखे कि हम किसे अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं। वर्षो से हमारी मांग है कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

अधिवक्ताओं को निःशुल्क चिकित्सा बीमा हो, लेकिन हम अपनी बात मजबूती के साथ सरकार से नहीं मानवा पा रहे हैं। उन्होंने सभी से जाति पाति की भावना से ऊपर उठकर स्व. पद्मनाथ सिंह जी के आदर्शों को अपनाने की सलाह दी। स्व. पद्मनाथ सिंह के पौत्र बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह के पुत्र उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने अपने दादा को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तहसील परिसर में बन रहे नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का नाम पूर्व विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मनाथ सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा किया। कार्यक्रम के संयोजक बद्रीनाथ सिंह व दिनेश कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरिद्वार राय, राजेंद्र राय, फतेह बहादुर सिंह, उदय प्रताप राय, दयाशंकर राय, प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल, दयाशंकर पांडेय, जितेंद्र कुमार पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, तेज बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अश्विनी सिंह, फूलबदन यादव, राजेंद्र चौहान, विनोद कुमार सिंह ,हरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *