MBBS MD डा. नवीन सिंह के आद्विका हेल्थकेयर का उद्घाटन
मऊ। आद्विका हेल्थकेयर सहादतपुरा का उद्घाटन सोमवार को मऊ के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ के. पी. सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मऊ चिकित्सा का हब बन चुका है ऐसे में अस्पताल के संचालक डा. नवीन सिंह मऊ की जनता के लिए एक बेहतर चिकित्सक साबित होंगे। उन्होंने डा. नवीन सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने चिकित्सीय कार्य पद्धति से लोगों को उचित चिकित्सा परामर्श देते हुए उपचार करेंगे।
इस अवसर पर डा. नवीन सिंह ने कहा कि आद्विका हेल्थकेयर सहादतपुरा पुरानी तहसील मऊ में शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, पेट, श्वास छाती रोग एवं गुर्दा रोग का उपचार उपलब्ध है। योगेन्द्र सिंह ने सभी आगंतुकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी मेरे छोटे निवेदन पर मेरे यहां आए, हम आप सभी के आभारी हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, अशोक सिंह, ब्रिगेडयर पी.एन सिंह, डा. विद्याधर चौहान, डा. मनोज गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, डॉ विवेक सिंह, तेज प्रताप सिंह, रामानुज सिंह चुन्नू, रमाशंकर सिंह, राकेश सिंह, गणेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, अम्बिका सिंह आदि मौजूद रहे ।




