अपना जिला

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति बने देव भास्कर तिवारी व उपसभापति डा. संजय सिंह 

० ईमानदारी व निष्ठा से करूंगा कार्य: देव भास्कर

मऊ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए मंगलवार को साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नगर के डीएवी इंटर कालेज मऊ के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी को सभापति पद के लिए चुना गया।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी साधारण सभा की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। इसमें आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से देव भास्कर तिवारी को सभापति व डा. संजय सिंह को उप सभापति के लिए चुना गया। शेष कमेटी चयन के बाबत नवनिर्वाचित सभापति ने बताया कि आगामी बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन कर घोषणा की जाएगी। बैठक में महामंत्री इंजीनियर वीरेंद्र कुमार द्वारा पूर्व के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया वहीं ट्रेजरार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। कमेटी उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.  राहुल कुमार सिंह द्वारा स्वास्थ्य संबंधित अन्य गतिविधियों की आवश्यक जानकारियां प्रस्तुत की गई।

बैठक के दौरान हरिद्वार राय, ऋषिकेश पांडेय, ज्योति सिंह,  आलोक खंडेलवाल, लालबहादुर जायसवाल, राकेश तिवारी, डॉ रामगोपाल गुप्ता, मुरलीधर यादव, राकेश गर्ग, प्रदीप सिंह, डॉ सुजीत सिंह, आनन्द कुमार, कल्याण सिंह, श्रीराम जायसवाल, गुफरान हई, जितेंद्र राखोलिया, गिरिराज शरण अग्रवाल, सौरभ मद्धेशिया, विनय जायसवाल, डॉक्टर असगर अली, डॉक्टर एस सी तिवारी, शिव जी राय, शादाब अहमद, शरद पांडेय, अरूण पांडेय, रामनरेश पांडेय, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुमित राय, डा. सरफराज अहमद, अजीत सिंह, प्रसून्नलता सिंह, गिरीराज अग्रवाल आदि भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

देव भास्कर के सभापति बनने पर विद्यालय में खुशी की लहर

० शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को फूल मालाओं से लाद दिया


मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति निर्वाचित होने की खबर सुनते ही पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने नए सभापति को फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया।
अपने सम्मान से अभिभुत नवनिर्वाचित सभापति श्री तिवारी ने कहा कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इससे पूरे विद्यालय परिवार का सम्मान बड़ा है।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के सभापति बनने पर उनकी जिम्मेदारियां बढ़ी है। आपदा प्रबंधन के समय रेड क्रॉस की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। श्री तिवारी ने कहा कि रक्तदान, असहायों , पीड़ितों की मदद व अन्य कार्य जो रेड क्रॉस द्वारा किए जाने हैं, उसे समय-समय पर कराया जाएगा। वह पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, अनिल विमल, राम अवध, ज्ञानेंद्र मिश्र, शरद पांडेय, विवेक शुक्ल,बृजेश राय, सुमित राय, मुनेंद्र सिंह ,शैलेंद्र यादव, डॉ कंचन लता पांडेय, माधुरी यादव, अरविंद कुमार, उपेंद्रपति पांडेय, मनोज यादव ,आयुष सिंह, पवन जायसवाल आनंद शुक्ला, अभय राज, हेमंत दीक्षित, अबू तल्हा, शालिनी अनामिका, अरुण कुमार मिश्र ,ज्ञानेश्वर मिश्रा, अमित शर्मा, शिवानंद आदि मोजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *