इनरव्हील क्लब की पहल – बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
मऊ। इनरव्हील क्लब की ओर से बुधवार को First Step School (गायत्री पीठ के बगल वाली गली) में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।Eye Checkup विशेषज्ञ डॉ. रघुनंदन अग्रवाल द्वारा किया गया।
Dental Checkup डॉ. रूचि अग्रवाल, डॉ. निवेदिता मद्धेशिया एवं डॉ. प्रियंका ने किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा मीना अग्रवाल ने बच्चों का दंत परीक्षण करवाकर उन्हें दांतों की देखभाल से जुड़ी जानकारी दी।ओर १०० टूथ पेस्ट ब्रश ओर फल का वितरण करवाया। वहीं क्लब सचिव अंजुला द्विवेदी ने बच्चों की आंखों का परीक्षण सुनिश्चित कराया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।मीता जालान भी उपस्थित रही यह आयोजन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। सभी डॉक्टरों एवं क्लब सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इनर व्हील क्लब का उद्देश्य समाज की भलाई और नन्हें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य करना है।
इनरव्हील में स्वास्थ्य से संबधित कार्यक्रम तत्त्वबोध विद्यालय में
मऊ। कंचन तिवारी के विद्यालय में स्वास्थ्य से संबंधित तत्त्वबोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुसुम वर्मा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के विषय में उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विस्तार से बताया कि यह रोग कैसे होता है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं, इससे बचाव के उपाय कौन से हैं तथा समय पर पहचान और उपचार कितना आवश्यक है ।इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मीना अग्रवाल जी के नेतृत्व में यह सराहनीय प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। छात्राओं में स्वच्छता एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी, मीता जालान एवं अन्य बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। कंचन तिवारी जी ने पूरे आयोजन का उत्कृष्ट संयोजन किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी और सार्थक बन सका।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की उत्सुकता और सीखने की लगन स्पष्ट झलक रही। उन्होंने न केवल ध्यानपूर्वक जानकारी सुनी, बल्कि अपने प्रश्न भी पूछे। छोटी-छोटी बातें उनके लिए कितनी प्रेरणादायी और उपयोगी साबित हुईं।





