अपना जिला

संघे शक्ति कलियुगे की उक्ति को चरितार्थ कर समाज का होगा उत्थान : दिनेश गुप्ता

(पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन ।  संघे शक्ति कलियुगे की उक्ति को चरितार्थ करते हुए समाज को दिशा एवं दशा देने के लिए संकल्पित होना होगा तभी समाज का कल्याण संभव है । उक्त बातें मध्यदेशिय बैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मधुबन प्रथम आगमन के दौरान सजातीय बंधुओं द्वारा स्वागत करने के दौरान कहां गया ।आगें उन्होंने कहा कि मध्यदेशिय समाज संत गणिनाथ के वंशज है जो त्याग तपस्या के बल पर अपने समाज को आगें बढ़ाने पर बल दिया था । लेकिन स्वजातीय बंधुओ अपने मार्ग से भटक गए है । प्रदेश महामंत्री गिरीश गुप्ता ने कहां कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब एक दूसरें के सहयोग के लिए समर्पित रहें । चाहें अपने समाज के किसी गरीब परिवार के बच्चों कि पढ़ाई ,गरीब बेटी कि शादी या बुजुर्ग परिजनों के परवरिश का मामला एक दूसरे का सहयोग करना होगा । आगें उन्होंने कहां कि अब हमें राजनीतिक भागीदारी करतें हुए समाज को आगें बढ़ाना होगा । स्वागत कार्यक्रम के आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने दोनों ही पदाधिकारियों को फुल माला से लाद कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर सुवास मद्धेशिया , कपूर चन्द ,चन्द्रमा गुप्ता,संजीव मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, आनंद कुमार, राधेश्याम गुप्ता, राधेश्याम सिंह ,रोहित कुमार सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *