अपना जिला

ADM ने ली बाढ़ पीड़ितों की शुधि, पंहुचे मऊ के बिन्टोलिया


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के बिन्टोलिया में पहुंच कर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह एवं  एसडीएम लालबाबू दुबे ने बाढ़ पीड़ितों के समस्या से अवगत हुए ।तथा हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया ।बता दे कि यूटूब पर एक व्यक्ति द्वारा बाढ़ से संबंधित प्रायोजित खबर चलाए जानें के बाद प्रशासन हरकत में आ गया । गौरतलब है जल स्तर दो दिनों से स्थिर था जो लगातार बारिश के चलतें बृद्धि हो रहा है । लेकिन बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है । इसी बीच बिन्टोलिया के कुछ लोग प्लास्टिक ओढ कर पानी के बीच बैठते हुए बीडीओ बनवा लिया ।तथा संबंधित व्यक्ति ने उस बीडीओ को यूटूब  पर वायरल कर दिया । इस मामलें  को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने गंभीरता से लिया तथा अपर जिलाधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाने के बाद अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह एवं एसडीएम लालबाबू दुबे बिन्टोलिया पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के साथ ही वायरल बीडीओ में गलत बयान देने वालो का बयान दर्ज किया । इसके उपरांत अधिकारी द्वय ने कटान ,घाघरा के जल स्तर में बृद्धि ,प्रतिस्थापित परिवारों आदि का जायजा लिया । इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहां कि बेघर हुए लगभग 32 परिवारों को स्थाई निवास के लिए जमीन की तलाश की जा रहीं है ।इस अवसर पर तहसीलदार राहुल गुप्ता, लेखपाल विवेक राय सहित तमाम लोग रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *