समाजवादी पार्टी ने बैठक में भाजपा की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करने की रणनीति पर चर्चा की

मऊ। समाजवादी पार्टी के नि. जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में दिनांक 12-08-2021 को 2022 के चुनाव की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में भाजपा की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहाकि भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है। जनता के समस्याओं के समाधान करने में उसकी कोई रुचि नहीं है। राजनैतिक षडयंत्रों से संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। कहाकि भाजपा राजनीति का व्यापार करती है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार से बेहद त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा का झूठा प्रचार अभियान करोड़ों अरबों रुपए खर्च करके जारी है। यह पैसा जनता की भलाई के लिए लगता तो समस्याओं का समाधान होता। जिनके राज में नौकरी के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाना पड़े उस सरकार से जनता अब खुद हाथ जोड़ रही है। इसका खामियाजा सरकार को जरूर भुगतना पड़ेगा। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। सत्ता में आने के बाद से सरकार ने जनता को सिर्फ झूठे वादे किए और अपना संकल्प पत्र तक उसे याद नहीं रहा। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार ने बिजली, डीजल, पेट्रोड, खाद, बीज महंगी कर उनकी आय को आधा कर दिया। कहाकि जनता सरकार की हर नीतियों से तंग आ गई है। न सरकार को शिक्षा ब्यवस्था से कोई लेना देना है न ही लोगों के नौकरी और रोजगार से। सरकार चाहती है कि यह दोनों ब्यवस्थाएँ कमजोर करने से ही उसका असली मकशद पूरा होगा ताकि वह लालीपाप दिखाकर अपनी सरकार चलाती रहे और पूंजीपतियों के हाथों देश की संपत्ति बेचती रहे। बैठक में मुख्य रूप से जिलामहासचिव कुद्दुस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नन्हकू राजभर, रामधनी चौहान, जिला सचिव वीरेंद्र चौहान,जितेंद्र दुबे, वीरेंद्र यादव लोहिया, डॉ ओमप्रकाश यादव, संजय पांडे,विनोद तिवारी, अम्बिका यादव, रत्नेश भारती, गौरव पांडे, शंभू सोनकर आदि उपस्थित रहे।



