कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए MP अतुल राय ने CMO मऊ को दिए 100 मेगा जंबो ऑक्सिजन सिलिंडर

मऊ। कोविड-१९ की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए १०० मेगा जंबो ऑक्सिजन सिलिंडर घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय द्वारा CMO मऊ को उपलब्ध कराया गया जैसा कि ज्ञात हुआ है की उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जनप्रतिनिधियों और समाज सेवियों से अनुरोध किया है कि कम से कम एक सीएचसी को वो गोद लें और कोविड सेंटर के रूप में विकसित करे चूँकि घोसी लोकसभा के निर्वाचित सांसद होने के नाते सांसद अतुल राय का मानना है कि दूसरे जनप्रतिनिधियों के सापेक्ष उनकी ज़िम्मेदारी और दायित्व ज़्यादा है । अतः सांसद अतुल राय समस्त सीएचसी सेंटर को गोद लेने की घोषणा किये है। सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने सीएमओ मऊ से कहा कि सभी सीएचसी सेंटर पर १०-१० मेगा जंबो ऑक्सिजन सिलिंडर उपलब्ध कराने का कष्ट करे और जल्द ही मेरी तरफ़ से हर सेंटर पर ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर और मुफ़्त की दवायें तीमारदारओं के उपचार हेतु उपलब्ध करा दी जायेंगी ।ज्ञात हो कि सेकंड वेव के दौरान सांसद घोसी के द्वारा घोसी लोकसभा के प्रत्येक विधान सभा में सचल अस्पताल रूपी एम्बुलेन्स और पैरा मेडिकल टीम के द्वारा गाँव गाँव और घर घर जाकर इंफ़्रारेड थरमा मीटर और पल्स आक्सी मीटर के द्वारा जाँच कर के टेली मेडिसिन पैनल में मौजूद १० विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श के बाद निः शुल्क दवा वितरण १२ ब्लॉक के ८३२ ग्राम सभा में सांसद के निर्देशानुसार तक़रीबन 23275 से ज़्यादा व्यक्तियों को जाँच उपरांत कोविड पॉजिटिव के हलके लक्षण पाये जाने पर एवं कोविड निगेटिव होने के बावजूद उसके सिम्पटम्स पाए जाने पर कोविड किट उपलब्ध करायी गयी थी आगे थर्ड वेव की तैयारियों के स्वरूप में DFY ( डॉक्टर फ़ॉर यू ) के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम के द्वारा कार्यशाला एवं थर्ड वेव के लिए टेली मेडिसिन पैनल में पीडीऐट्रिक विशेषज्ञ डॉक्टर चेतन खरे डी॰एम॰ PEADIATRIC ( Gipmer ) खरे के साथ साथ ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर और बच्चों की दवा की अलग से व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

