अपना जिला

वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया

■ अतुल त्रिपाठी का स्थानान्तरण अध्यक्ष, रेलवे भर्ती सेल में होने पर किया पदभार ग्रहण

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अतुल त्रिपाठी का स्थानान्तरण अध्यक्ष,रेलवे भर्ती सेल,गोरखपुर हो जाने के कारण पद रिक्त हो रहा था। इसके पूर्व श्री अनुज वर्मा पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में उप मुख्य इंजीनियर/ट्रैक के पद पर कार्यरत थे । श्री वर्मा ने बी.टेक. आई. आई.टी. रूडकी से किया है ।
श्री वर्मा इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (IRSE) के माध्यम से वर्ष 2010 में रेल सेवा में अपने कैरियर की शुरुआत पूर्व रेलवे के मालदा मण्डल में सहायक मंडल इंजीनियर न्यू फरक्का के पद से किया । इसके उपरान्त आपने पूर्व रेलवे मालदा में मंडल इंजीनियर/निर्माण आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया हैं ।
श्री वर्मा को आधारभूत संरचनाओं एवं रेलवे टैक निर्माण कार्यों का गहन अनुभव है, आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *