रेल संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेलकर्मियों को 15 अगस्त को किया जाएगा पुरस्कृत

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
वाराणसी 12 अगस्त, 2021: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेलकर्मियों को जोनल स्तर पर पुरस्कृत किये जाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में वर्ष 2020-21 में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के 05 रेलकर्मियों सहित कुल 14 रेलकर्मचारियों को संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु चयनित किया गया है, जिन्हें 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा व्यक्तिगत नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
वाराणसी मंडल के श्री रामफेर राम भारती, लोको पायलट, वाराणसी ने सवारी गाड़ी पर कार्य के दौरान क्रास ओवर प्वाइंट खुला हुआ एवं एडवांस स्टार्टर हरा देखकर इमरजेन्सी ब्रेक का उपयोग करते हुए गाड़ी को खुले क्रास ओवर प्वाइंट से 10 मीटर पहले ही रोककर होने वाली दुर्घटना को बचा लिया, श्री अनिल कुमार पाण्डेय, हेडकान्सटेबल, रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा एस्कोर्ट ड्यूटी के दौरान प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से विभूति एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में पैर फिसलने से महिला यात्री के प्लेटफार्म एवं कोच गैप में गिर जाने पर तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कान्सटेबल श्री कमलेश यादव, हेडकान्सटेबल, रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग के सहयोग से महिला को बाहर निकाल कर उसकी जान बचायी, श्री राजीव रंजन कुमार, कांटावाला, दाउदपुर ने सवारी गाड़ी में एक कोच से हॉट एक्सल के कारण उठते हुए धुएँ को देखकर तत्काल स्टेशन मास्टर एवं गार्ड को सूचित कर संभावित दुर्घटना बचाया तथा श्री बृजमोहन मिश्रा, स्टेशन मास्टर, बैतालपुर ने गौरी बाजार में कार्य करते हुए पास हो रही मालगाड़ी में हार्ट एक्सल के कारण उठते हुए धुएँ को देखकर अगले स्टेशन को सूचित कर गाड़ी को रूकवाया जिसके लिये इन रेलकर्मियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार



