खास-मेहमान

गांधी जयंती…टाइम्स ऑफ इंडिया…और मैं

(खुद की जुबानी)

आप सब कहेंगे ये क्या है, लेकिन आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वी जयंती के पावन अवसर पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने राष्ट्रपिता के साथ-साथ हमारे माता-पिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का जो अवसर हमे दिया है; उसे हम शब्दो मे वर्णन नही कर सकते…..
मुझे याद आता है वो दिन जब हमारे आदर्श हमारे पापा पूजनीय अखण्डानन्द सिंह जी (पूर्व ब्लाक प्रमुख,गड़वार) ने आजसे लगभग 6वर्ष पूर्व ‘द वीक’ और ‘आउटलुक’ पत्रिका दिखाई…उसमे मेरी या यूं कहें सारी लड़कियों की आदर्श सरपंच फ्रंट पेज पर निकली थी…नाम था छवि रजावत दीदी…. पापा ने मैगजीन दिखाते हुए कहा की देखो बेबी ये भी किसी की लड़कीं है, इसके माता-पिता कितना गर्व महसूस करते होंगे न इसके ऊपर…
और वही गर्व व खुशी मैं आपके चेहरे पर देखना चाहती थी पापा…पर मेरा भाग्य छवि दीदी जैसा नही था,आज ये खुशी मिली भी तो आज मम्मी-पापा आप दोनों नही हो हमारे पास… हमसे बहुत दूर आकाशगंगा के खूबसूरत तारे बनके वही से हमसभी भाई-बहनों को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित कर रहे हो।
कितनी खुशी मिलती न पापा जब आप स्वयं गाँधीजी की 150वी जयंती पर देश के अति प्रतिष्ठित अखबार #टाइम्स_ऑफ_इंडिया (अहमदाबाद संस्करण) में उन्हीं छवि रजावत दीदी के साथ निकली हमारी तस्वीर को दिखाते और इस विशेष स्टोरी को जोर-जोर से पढ़के हमे सुनाते ! खैर,शायद ये ठीक ही कहा गया है… कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता, कहीं जमीं तो कहीं आसमाँ नहीं मिलता……
भैया M, दीदी Tripti Singh ,छोटी दीदी D ,परिवार के सभी सदस्यों,मित्रो-शुभचिन्तको तथा हमारे प्यारे ‘रतसर कला’ के भाइयो-बहनों व बुजुर्गों को कोटिशः धन्यवाद व आभार , आप सब के बिना ये गौरवशाली पल व ढेरो खुशियां शायद हमें नही मिलती…धन्यवाद टाइम्स ऑफ इंडिया! पापा की इच्छा व विश्वास को पूरी करने के लिए…
🙏🙏🙏🙏🙏

– स्मृति सिंह
जिलाध्यक्ष,
अखिल भारतीय पंचायत परिषद, बलिया।
ग्राम प्रधान,
ग्राम पंचायत-रतसर कला
जनपद- बलिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *