अपना जिला

प्लास्टिक मुक्त हो अपना देश, मारवाड़ी युवा मंच मऊ ने बांटा 5 सौ झोला

मऊ । प्लास्टिक प्रदूषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मारवाड़ी युवा मंच मऊ द्वारा प्लास्टिक/पॉलिथीन उपयोग बंद करने हेतु लोगो को जागरूक करने के क्रम में बुधवार को शाम 4 बजे 500 लोगो से शपथ पत्र भरवाया गया एवं सभी को कपड़े का एक झोला नि:शुल्क वितरण किया गया व जन जन तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई कि प्लास्टिक न प्रयोग करे।

मंच के मंत्री अंकित खंडेलवाल ने बताया कि प्लास्टिक अपना पर्यावरण प्रदूषित कर रहा है। प्लास्टिक का कचरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाता जिसके कारण प्लास्टिक का अंश हमारे पानी में,मिट्टी में ,हवा में दुबारा से आकर उसे प्रदूषित करता है और हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है।प्लास्टिक को रिप्लेस करने के लिए हम कपडे , जुट,एवं पेपर बैग का प्रयोग कर सकते है। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल कृष्ण थरड ने जनता को बताया की प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण हमारे जीवन के साथ साथ समुंद्री जीव जंतु एवम् पेड़ पौधों के लिए भी हानिकारक है। प्लास्टिक नोन बायो डिग्रदबल पदार्थ जिसके कारण वह पूरी तरह खत्म नहीं हो पाता।
हमे प्लास्टिक को न प्रयोग करके के प्रधानमंत्री के इस योजना को सफल बनाना है और अपने लोगो को इस समस्या से मुक्त करना है।

कार्यक्रम में एंथोनी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ,विजय अग्रवाल ,शंकर अग्रवाल,महावीर अग्रवाल,कन्हैया लाल सराफ ,अंकुर खंडेलवाल , दीपक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल ,अंजू अग्रवाल राधिका अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *