अपना जिला

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा का किया आयोजन, लिया ये संकल्प

मऊ : राषट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर बीजेपी कार्यकरताओं ने मऊ जिले के घोसी तहसील के मझवारा मोंड़ से बड़ा गांव तक यात्रा निकाली । यात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. गांधी संकल्प यात्रा राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, भाजपा प्रत्यासी विजय राजभर सहित कई वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में हुई। भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा के दौरान महात्मा गांधी के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

बापू की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने की भी पॉलीथिन न इस्तेमाल करने की शपथ ली।

सांसद सकलदीप राजभर ने कहा गांधी जी के विचारों से लोगों को सीख लेकर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए । साथ बीजेपी सांसद ने कार्यकरताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि “गंदगी से घृणा करें, प्रण लें- नही हम गंदगी फैलाएंगे और नही किसी को गंदगी फैलाने देंगे । ”

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा “गांधी जी के विचार हम सब के लिए दर्शन है, प्रधानमंत्री ने गांधी जी के विचारों को अपनाने का आह्वाहन किया है, हम सब को गांधी जी के बताए रास्ते पर चलना है और उसी विचार का प्रचार प्रसार करना है। साथ ही हम सब को बापू कि स्वच्छता के प्रति रही धारणा को अपने निजी जीवन में अपनाना है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए किया कहा है , और हमें खुद पॉलीथिन के उपयोग से बचना और दूसरों को भी इसका उपयोग न करने के लिए आग्रह करना होगा ।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने बापू के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उस पर चलने का आह्वाहन किया । इस अवसर पर ,मुन्ना दुबे,अरविंद सिंह, सुनील कुमार गुप्त,गणेश सिंह,संतोष सिंह, डा0 एच एन सिंह,संजय पाण्डेय,मनोज राय,भारत भीम चौहान,अरिजीत सिंह,अखिलेश राजभर,रामप्रवेश राजभर,विश्वनाथ विश्वकर्मा,अशोक सिंह,बजरंगी सिंह बज्जू,संजीव जायसवाल,गिरीश राय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *