अपना जिला

सीतापुर के जिला जज गौरी शंकर गुप्ता का निधन

सीतापुर के जिला जज व नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता के बड़े भाई गौरी शंकर गुप्ता का रात निधन हो गया। वे एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये थे जिनका उपचार गुडगांव के वेदांता अस्पताल चल रहा था। आज उनके निधन का समाचार सुनते ही परिजनों, शुभचिंतकों सहित न्यायमूर्ति, न्यायाधीश, जज, अधिकारी,  शोकाकुल हो गये। वे रविवार से ही जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज ही लखनऊ में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बताते चले की प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार सुबह सीतापुर के जिला जज की कार और महानगरी बस की जोरदार भिड़त हो गई थी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जिला जज घायल हो गए हैं। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से वेदांता भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही एसआरएन में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, जिला जज, आईजी, एसएसपी, डीएम और डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

बलिया जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र के निवासी गौरी शंकर सीतापुर में जिला जज हैं। रविवार को गनर दीपांशु सिंह व चालक निजामुद्दीन के साथ वह प्रयागराज जा रहे थे। उन्हें हाईकोर्ट में कुछ काम था। इस दौरान रास्ते में नवाबगंज के टिकरी गांव के सामने करीब सवा नौ बजे सामने से आ रही महानगरी बस से जिला जज की कार भिड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि टाटा मांझा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस का आगे का हिस्सा टूट गया। पहिया फट कर अलग हो गया। इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया। चालक निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वे लखनऊ ट्रिब्यूनल, मऊ सहित कई जनपदों में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दे चुके थें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *