उत्तर प्रदेश

मऊ के आनन्द को कारागार प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के 15 अगस्त को सिल्वर कमेंडेशन डिस्क सम्मान

गौतम बुद्ध नगर ‘नोएडा’ जिला कारागार में किये गए उत्कृष्ट कार्यो को लेकर मऊ जनपद के बकवल मुहल्ला निवासी आनन्द जायसवाल को 15 अगस्त को सिल्वर मेडल व प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर कारागार में सराहनीय कार्य करने वाले जेल कर्मियों को आईजी कमेंडेशन डिस्क के लिए चुना गया है। जिसमें इनका चयन हुआ है। उनके इस चयन पर नगर के व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है
गौरतलब हो कि जेल कर्मियों के द्वारा बीते वर्ष में किये गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा चिन्ह देने के लिए चुना गया है।

“ज्ञान का ज्ञान” में जानिए जन्म तिथि का मूलांक और व्यक्तित्व पर प्रभाव भाग-एक…

जिसमें उप कारापाल आनंद जायसवाल को सिल्वर कमेंडेशन डिस्क से नवाजा जाएगा। नगर के बकवल मोहल्ला स्थित प्रतिष्ठित व्यवसाई हंसराज जायसवाल गंगा ट्रेडिंग कंपनी के सुपुत्र आनंद जायसवाल की इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता, महामंत्री कन्हैयालाल जायसवाल, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एन्ड ट्रेड अध्यक्ष संजय सिंह, अजहर फैजी, मनीष सोनी, अजय सर्राफ व प्रतीक जायसवाल इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

इन्हें भी मिलेगा सम्मान…

आनन्द जायसवाल के अलावा यह सम्मान जिला कारागार खीरी के अधीक्षक पी पी सिंह, जिला कारागार मेरठ के अधीक्षक राकेश कुमार, जिला कारागार अंबेडकर नगर की अधीक्षक श्रीमती हर्षिता मिश्रा, जिला कारागार मुजफ्फरनगर के अधीक्षक सीताराम शर्मा के अलावा उप कारापाल संवर्ग में कारापाल जिला कारागार सहारनपुर के राजेश कुमार पांडेय प्रथम जिला कारागार सुल्तानपुर के अपूर्व्रत पाठक, जिला कारागार उन्नाव राजीव कुमार सिंह, केंद्रीय कारागार वाराणसी के सूबेदार यादव, जिला कारागार मेरठ के मनीष कुमार के अलावा उप कारापाल के पद पर तैनात जिला कारागार फिरोजाबाद के अरुण कुमार सिंह, जिला कारागार बागपत के अरुणेंद्र कुमार यादव, जिला कारागार बदायूं के किशन पाल सिंह तुरैहा, जिला कारागार कानपुर नगर के रामचंद्र तिवारी, जिला कारागार प्रतापगढ़ के अवधेश कुमार राय, जिला कारागार बहराइच के देवकांत वर्मा, जिला कारागार हरदोई की सुश्री विजयलक्ष्मी सिंह को भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *