अपना जिला

रेल संरक्षा आयुक्त ने मऊ-आजमगढ़ विद्युतीकरण कार्य का किया निरीक्षण

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। रेलवे स्टेशन का शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल लखनऊ मुहम्मद लतीफ खान ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने निरीक्षण यान से रेलवे स्टेशन पर उतरकर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।उन्होने रेलवे कक्ष में पहुंचकर विद्युतीकरण कार्य को देखा, जहां पर अंधेरा देखकर वे भड़क उठे। इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाया।उन्होंने स्टेशन पर लगे अर्थिंग टर्मिनल को अधिकारियों की मौजूदगी में चेक किया एवं इसे सही रूप में करने का निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पहुँच कर में जाम पड़े गंदे पानी की समस्या को देखा एवं उसकी निकासी के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को मौके पर तलब कर इसे तत्काल सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने यूटीएस काउंटर, आरक्षण काउंटर, स्टेशन अधीक्षक रूम समेत सभी स्थानों का निरीक्षण किया।
इसके पूर्व क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सदस्य संतोष जायसवाल ने नवागत मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी से मुलाकात कर स्टेशन से संबंधित कुछ समस्याओं को बताया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इसे सही करने का निर्देश दिया।सदस्य ने मंडल रेल प्रबंधक का ध्यान मऊ-शाहगंज खंड पर पूर्व में चल रही पैसेंजर ट्रेनों को कोविड-19 में बंद होने के कारण चलाने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया। गोंडा आसनसोल पैसेंजर ट्रेन के मोहम्दाबाद में प्रायोगिक तौर पर 2 मिनट का स्टाप के बाबत सदस्य द्वारा आग्रह किए जाने पर उन्होंने इसकी जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।ट्रेन संख्या- 55135/ 55136 आज़मगढ़- वाराणसी तमसा एक्सप्रेस 55137/ 55138 तथा 55139/ 55140 बलिया से शाहगंज ट्रेन को चलाने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि इसी सप्ताह के अंदर बलिया- शाहगंज- मऊ खंड पर एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंडल मुख्यालय से जोन मुख्यालय को भेज दिया गया है,निर्देश मिलते ही इस खंड पर पैसेंजर ट्रेन चला दिया जाएगा। सहीद चौक के पास पानी के जलजमाव एवं रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर समेत रेलवे स्टेशन के सामने के सर्कुलेटिंग एरिया में वर्षा का पानी लगे रहने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को आने-जाने में हो रही कठिनाइयों का ध्यान सदस्य द्वारा डीआरएम को आकृष्ट कराए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को बुलाकर इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मंडल अभियंता एके सिंह,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी रोहित गुप्ता,प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर गोरखपुर एके शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण आर के यादव, मुख्य विद्युत इंजीनियर ओपी सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वाराणसी त्रिंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर एके सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरसी मीणा समेत रेलवे के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *