अपना जिला

चोरी की 05 एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार

मऊ। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर समसाबाद मोड करहा से चोरी की 05 अदद मोबाइल फोन के साथ शातिर अभियुक्त विशाल कश्यप पुत्र जितेन्द्र कश्यप निवासी नगपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.08.2021 को वादी सहमत जमाल पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी करहा द्वारा थाना स्थानीय को सूचना दी गयी थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान से मोबाइले चोरी कर ली गयी है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 448/21 धारा 380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *