शांति भंग की आशंका में 24 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा प्रदीप राय, मुकेश कुमार निवासी रामपुर धनौली, दुर्गेश निवासी गोठा, कमलेश, रामअवध निवासी करौली थाना दोहरीघाट, संतोष निवासी मीरपुर, आजाद निवासी जजौली थाना मधुबन, थाना घोसी पुलिस द्वारा भीम गोड़, जितेन्द्र निवासी तडियांव, भीरू राजभर, लालजी निवासी बलुआ, दुर्गविजय, विनोद, अनिल, सुजीत निवासीगण मकदुमपुर थाना दोहरीघाट, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा रामसरन निवासी बेलौझा थाना हलधरपुर, थाना मधुबन पुलिस द्वारा शिवचन्द्र, श्रीकान्त, दिनेश निवासीगण प्यारेपुर, दवेन्द्र, बैजनाथ निवासीगण रूकुनपुरा थाना मधुबन, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा अंगद निवासी कुतुबपुर, प्रहलाद निवासी भोजपुर थाना मुहम्मदाबाद, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा अजीत यादव, पंकज यादव निवासीगण अछार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया

