अपना जिला

मऊ के समस्त थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन

मऊ। प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जन शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में दिनांक 14.08.2021 को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले द्वारा क्रमशः थाना घोसी व थाना कोपागंज पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा इसके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

समस्त थानों पर पड़े प्रार्थना पत्रों की संख्या निम्नवत है…
थाना चिरैयाकोट में कुल 08 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित, थाना दक्षिणटोला में कुल 08 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित, थाना दोहरीघाट में कुल 09 प्रा0पत्र पड़े, 03 निस्तारित, थाना घोसी में कुल 14 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना हलधरपुर में कुल 08 प्रा0पत्र पड़े, 04 निस्तारित, थाना कोपागंज में कुल 18 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना कोतवाली में कुल 01 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना मधुबन में कुल 03 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना मुहम्मदाबाद में कुल 14 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित, थाना रानीपुर में कुल 14 प्रा0पत्र पड़े, 01 निस्तारित, थाना सरायलखंसी में कुल 06 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित, थाना रामपुर में कुल 02 प्रा0पत्र पड़े, 00 निस्तारित साथ ही साथ अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु टीमे रवाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *