BSP MP अतुल राय की टीम ने भोजन लंगर एवं मेडिकल कैम्प लगाया

मऊ। घोसी के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम मधुबन के दुबारी क्षेत्र के खैरा देवारा बिंटोलिया लक्ष्मीपुर दुबारी में कल से भोजन लंगर एवं मेडिकल कैम्प लगाए हुए है। ज्ञात हो कि घाघरा के जलस्तर बढ़ने से बिंटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा, खैरा हरिलाल का पुरा, बईरकंटा पुरा, धूस पुरा, मोलनापुर का बलुआ पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, मनमन पुरवा, चक्की मूसाडोही, भगत का पुरा, विनटोलिया, नई बस्ती, गांवों में पानी भर गया है बाढ़ पीड़ितों को वहां की प्राथमिक स्कूलों में शिफ्ट कराया गया है। कल से ही वहां सांसद की टीम पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा टेलीमडिसिन के तहत डॉक्टरों से सलाह के उपरांत निशुल्क दवा वितरण व राहत सामग्री के साथ साथ भोजन का पैकेट वितरित कर रही है चारों प्राथमिक विद्यालयों करीब 50 परिवारों के 200 सदस्यों पर पर उपरोक्त व्यवस्थाएं की गई साथ ही गोपाल राय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मऊ को वहां कोविड-19 वैक्सीन वैन भेज कर लगवाने के लिए कहा क्योंकि प्राथमिक विद्यालयों पर एक साथ अनेक परिवार के साथ रहने से संक्रमण की भी संभावनाएं बनी हुई है सीएमओ ने आश्वस्त किया यथाशीघ्र दुबारी क्षेत्र में वैक्सीन वैन भेज कर सब का टीकाकरण करा दिया जाएगा। साथ मे विधानसभा अध्यक्ष अनिल गौतम डॉ दिनेश डॉ पूर्वा पैरामेडिकल स्टाफ कुसुमलता सीमा रोहिणी इंदु राजविजय मनोज कुमार अरविंद रमेश तिवारी मन्नू बाबा अमित विनीत नितेश रुपेश चौरसिया अभिनव एवं इत्यादि थे।











