11 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए चर्चा की गयी

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश, मऊ द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आहूॅत की गयी। बैठक में आगामी दिनांक 11 सितम्बर 2021 (दिन शनिवार) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बंध में चर्चा की गयी। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा आगामी दिनांक 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विद्युत देयों से सम्बंधित प्रकरणों का अधिकाधिक निस्तारण कराने हेतु बल दिया गया। साथ ही साथ दिनांक 17 अगस्त 2021 को दोपहर 2.00 बजे जनपद न्यायाधीश, मऊ की अध्यक्षता में आहूॅत बैठक में पुनः विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को उपस्थित होने हेतु नोटिस जारी की गयी।
उक्त अवसर पर सुशील कुमार, उप खण्ड अधिकारी एवं सत्यम पाण्डेय, ई0ए0,ई0डी0डी0-1 सदर उपस्थित रहे।
