श्री श्याम झूलनोत्सव 18 व 19 को राजस्थान भवन में
मऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह में श्री खाटू श्याम बाबा का झूला महोत्सव, श्री श्याम झूलनोत्सव नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित राजस्थान भवन में दिनांक: 18-08-2018 समय साँय 8:00 से 19 -08-2018 रात्रि 10 बजे तक आयोजक श्री श्याम संघ, मऊ के तत्वावधान मेें मनाया जायेगा। आयोजक ने सभी भक्तवृंदों को सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित दो दिवसीय भक्ति संध्या में सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि भक्ति संध्या में खाटू बाबा को संगीत साधक अपनी सुमधुर लहरी में रिझाने आ रहे हैं, जहाँ आपकी उपस्थिति हमें और आपको गौरवान्वित करेगी।
भजन संध्या में आमंत्रित भजन गायक के रूप में शुभम रूपम कोलकाता, सन्दीप दिक्षित कानपुर, राम पांडेय कानपुर, अज़हर अली खाटू धाम। बाबा की झांकी व अन्य कार्यक्रम में साज- सज्जा इन्द्रराज म्यूजिक दिल्ली, ध्वनि प्रसारण इवनिंग साउंड, दरबार सज्जा श्री श्याम डेकोरेटर्स संजय खेमका दिल्ली सहयोगकर्ता केे रूप में होंगे। यह जानकारी श्री श्याम संघ के अध्यक्ष रमेश परमानंदका व मंत्री आलोक खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दी।


