अपना जिला

सपा नेता राजीव राय के पिता स्व. राजनारायण राय के श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

(विकास राय)

बलिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के पिता स्व. राजनारायण राय के त्रयोदशा व श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार को नरहीं थाना क्षेत्र के अंर्तगत सुरही स्थित संत ग्राम्यांचल डीग्री कालेज में नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, कालेज व इण्टर कालेज प्रबंधक, प्रोफेसर, अध्यापक, व्यवसायी, अधिकारी, कर्मचारी, किसान आदि सहित भारी संख्या में शामिल हुए।

सुबह से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों के पंहुचने का सिलसिला शुरू हो गया। सपा के वरिष्ठ युवा नेता व सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचकर सर्व प्रथम स्व. राजनारायण राय के चित्र पर माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए राजीव राय से शोक संवेदना व्यक्त किया।

इस दौरान वे क्षेत्रीय सपा नेताओं से मुलाकात किए।  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गाजीपुर बलिया, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी के हर दल, पार्टी के लोग शामिल हुये। इस अवसर पर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक संग्राम यादव, डा. सानंद सिंह, सपा नेता राजेश राय पप्पू, हिमांशु राय, छोटू यादव, डा. पीयूष यादव ,डा रजनीश राय,अभिराम सिंह दारा, पूर्व मंत्री कैलाश नाथ चौरसिया,

 

मनोज राय धूपचण्डी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक जियाउद्दीन रिजवी, भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय, पूर्व राज्य मंंत्री राम सिंह राणा, फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य, भाजपा नेता आनन्द प्रताप सिंह, भाजपा नेता मनोज राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख कोपागंज सर्वेश राय, शिव प्रताप यादव मुन्ना, हजारी सिंह, संध्या यादव, सतीश यादव, सचिंद्र सिंह, पत्रकार प्रदीप सिंह, विजेंद्र यादव, आलोक कुमार, भाजपा नेता दिब्येंदु राय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी गोपाल राय,

ईशान टाइम्स के सम्पादक संंजय राय, ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव, भगवान यादव, हजारी सिंह,  जितेंद्र राय, गुप्तेश्वर राय, मृत्युंजय राय, सुधीर प्रधान, पमपम राय, राकेश कान्त राय, इंस्पेक्टर विपिन राय, श्याम बहादुर राय, कमलेश राय शर्मा, टुनटुन राय, शिब्बू मिश्रा, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रताप नरायण मिश्रा, कृष्णा नन्द राय जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गाजीपुर समेत हजारो की संख्या में हर दल हर समाज से लोग उपस्थित थे।सभी आगन्तुको ने राज नारायण राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजीव राय से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर भोज में शामिल हुये।

इस अवसर पर भोजपुरी गायक एवं गोपाल राय एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष राय, कंचन राय, मनोज राय, रजनीश राय एवम ढेर सारे सहयोगी लगे रहे।चितबड़ागांव भरौली मार्ग पर बुधवार की सुबह से देर रात तक आने जाने वाले वाहनो का रेला उमड़ा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *