अपना जिला

सौभाग्य योजना के तहत रोशन हुए गांवो में 26 को लोकोत्सव/उत्सव मनाया जायेगा

मऊ। जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों को हर्ष के साथ अवगत कराना है कि उ0प्र0 सरकार की मंशा के अनुरूप उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 लखनऊ के अन्तर्गत विद्युत वितरण जनपद मऊ में सौभाग्य योजना के तहत रोशन हुए गांवो के दिनांक 26-02-2019 को लोकोत्सव/उत्सव मनाया जायेगा। यहां यह भी अवगत कराना समीचीन होगा कि जनपद मऊ में सौभाग्य, आई0पी0डी0एस0 तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यां का 90667 अदद घरां को निःशुल्क विद्युत संयोजन रू0 2405 लाख, 3442 अदद मजरों का विद्युतीकरण रू0 13384 लाख, 05 अदद 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण रू0 905 लाख, 08 अदद 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्रां की क्षमता वृद्धि रू0 662 लाख, 857 नए वितरण परिवर्तकों की स्थापना रू0 1438 लाख, 05 नग पारेषण उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि रू0 2072 लाख विवरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *