अपना जिला

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने चेताया, तालाबों में से थाई मांगुर मछली को तत्काल स्वयं नष्ट करें

मऊ। राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण, नई दिल्ली के उक्त निर्णय के क्रम में निदेशक, मत्स्य उ0प्र0 लखनऊ द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि मछली के प्रजनन कराने वाले, पालन करने वाले हैचरियों तथा तालाबों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जाये तथा उनको नोटिस के माध्यम से यह अवगत करा दिया जाय कि व थाई मांगुर मछली को तत्काल स्वयं नष्ट कर दें अन्यथा की स्थिति में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा नष्ट करा दिया जायेगा तथा इस हेतु जिला प्रसाशन द्वारा व्यय की गई धनराशि की वसूली संबंधित मत्स्य पालक/व्यक्ति/फर्म से की जायेगी तथा मा0द0स0 की धारा-270 के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *