बच्चों को टीका लगवाकर सीएमओ ने किया जेई अभियान का उद्घाटन
मऊ। शासन के निर्देशानुसार विशेष जेई टीकाकरण अभियान की सफलता हेतु दिनांक 25 फरवरी 2019 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुरा के मुस्तफाबाद गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०सतीश चंद्र सिंह ने बच्चों को टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सीएमओ ने बताया कि पूरे जनपद में 27188 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके लिए अभियान की सफलता हेतु 2163 सत्रों का आयोजन किया गया है एवं 309 टीमें 30 सेक्टर पर्यवेक्षक (चिकित्सक) की टीम गठित की गई है। इस अभियान के संचालन का मुख्य उद्देश बच्चों को संक्रामक रोगों एवं गंभीर बीमारियों से बचाना है , एवं जन समुदाय को इन बीमारियों के बारे में प्रचार प्रसार के माध्यम से अवगत कराना है।
विशेष जेई टीकाकरण अभियान की सफलता के संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 25 फरवरी 2019 से आरंभ होकर 8 मार्च 2019 तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत 1 वर्ष से 15 वर्ष तक के उन सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी भी कारण से जे० ई० टीकाकरण के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित रह गए है। इस अभियान के अंतर्गत सभी उच्च जोखिम एरिया जैसे ईट भट्ठे ,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सभी बच्चों को विशेष ध्यान देते हुए उनका टीकाकरण किया जाएगा।
इस मौके पर सी०एम०ओ ०के अलावा यूनिसेफ की डीएमसी सरोज राणा,कोल्ड चैन मैनेजर कामाख्या मौर्य, रतनपुरा के अधीक्षक डॉ एच आर सोनी,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बिपिन कुमार शर्मा ,बीपीएम, कोल्ड चैन हैंडलर विनोद गोंड़, (एएनएम)इंद्रा और आशा सहायिका उपस्थित थी।

