शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो 200 ग्राम गांजा व एक बाइक बरामद
मऊ। अवैध कारोबार/कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 24.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान पुलिस बुथ कस्बा दोहरीघाट से दीपक वर्मा पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी वार्ड नं0 7 सब्जी मंडी सलेमपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के कब्जे से 12 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा, एक मोबाइल फोन, 430रूपये नगद व एक मोटरसाईकिल हीरो सुपर स्पेलेण्डर (यूपी 52 एआर 4382) को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 58/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

