गोवध निवारण के क्रम में एक शातिर तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में लदी 18 बैल बरामद
मऊ। अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.02.19 को थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना गेट के सामने से एक ट्रक (यूपी 45 टी 0052) में लदी 18 राशि बैल बरामद कर वाहन में बैठे एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्ते के विरूध्द मु0अ0सं0 41/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

