घनश्याम सहाय को उ.प्र. को-ऑर्डिनेशन कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनो में हर्ष
मऊ । जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती एवं दलित समाज के लोगों की अनेक जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई एवं 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए घनश्याम सहाय को उत्तर प्रदेश को-ऑर्डिनेशन कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनो ने खुशी का इजहार किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी व शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलितों का सम्मान किया है । इसी कड़ी में आज जिले के दलित नेता घनश्याम सहाय को उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में को-आर्डिनेशन कमेटी का सदस्य बनाकर दलित समाज का सम्मान बढ़ाया है और कहा कि निश्चित ही घनश्याम सहाय जी के नेतृत्व में दलित समाज के लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़गें।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रवि प्रकाश सिंह गोपाल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश एडवोकेट , सुखचैन राव एडवोकेट, ओम नारायण शर्मा, रमेश पासवान, हीरामन राम, प्रदीप कुमार एडवोकेट, उमेश कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से रहे।

